लखनऊ

मंडलायुक्त ने आपसी सौहार्द एवं भाई-चारे की भावना के साथ त्यौहारों को मनाये जाने को लेकर किया अपील

*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जूम/वीडियों कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डल के समस्त जनपदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न*

 

*सभी अधिकारी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए रूटों की रेकी करले और जो कमियां दिखे उसका निस्तारण तत्काल कराया जाना सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त*

 

लखनऊ 5जुलाई2024(सूचना विभाग) मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाई चारे के माहौल में मनाये जाने को लेकर आयुक्त सभागार में बैठक सम्पन्न हुई एवं जूम/वीडियों कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डल के समस्त जनपदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि विभिन्न समुदाय के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए मिलजुल कर मनाये जाने की परम्परा रही है, उसी परम्परा का निर्वाहन करते हुए हम सब इस वर्ष भी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनायेगें।

 

बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि मोहर्रम व कावड़ यात्रा के अवसर पर निकाले जाने वाले जलूसों के लिए नगर निगम, लेसा, जल संस्थान, चिकित्सा, लोक निर्माण,जल निगम सहित अन्य विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियाॅं अवश्य पूरी कर ली जाये। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया की जुलूसों के दृष्टिगत मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। जिसके लिए विद्युत विभाग व नगर निगम खराब स्ट्रीट लाइट को बदलना सुनिश्चित करे। उक्त के साथ ही बारिश के मौसम के दृष्टिगत जिन रूटों पर जल भराव की संभावना है वहा पर जल निकासी के लिए पंप की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए।

 

मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जलूसो के मार्गो का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके विभाग द्वारा मोहर्रम के जलूसों के दृष्टिगत जो भी तैयारी की जानी है उसे निर्धारित समयावधि में पूरी कर ली जायें। उन्होने सभी सम्बधित अधिकारियों से कहा कि संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी का निर्वाहन करे। मरम्मत आदि के कार्य भी निर्धारित समय में पूर्ण कियें जाये। सडक के किनारे भवन निर्माण सम्बन्धी सामग्री कहीं पर एकत्र हो तो उसे भी हटवाये जाने की कार्यवाही की जाये।

 

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया मोहर्रम की तारीखों में निकाले जाने वाले जलूसों के मार्गो पर समुचित सफाई, चूने का छिड़काव, पानी का छिड़काव, सुदृढ़ मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेचवर्क मरम्मत तथा टूटी सडकों की मरम्मत समयानुसार कराने छुट्टा जानवरों को पकडने के लिए गैंग की तैनाती, सफाई गैंग की तैनाती, एवं पानी के टैंकर की व्यवस्था के साथ ही जलूसों के आगे प्रकाश व्यवस्था व्यवस्थित करने के निर्देश नगर निगम को दिये गये।

 

उन्होने सड़को के पेचवर्क, मलवा उठाने, टूटी नालियों को ठीक करवाने तथा सफाई कराने के निर्देश दिये। मंडलायुक्त ने बिजली के खम्भों से लटके/टूटे तारों को ठीक कराने के निर्देश दिये है। मंडलायुक्त ने चिकित्सा विभाग के सम्बधित अधिकारियो को निर्देश दिये है कि जलूसों के दौरान एम्बुलेंस तथा डाक्टरों की टीम की व्यवस्था समयानुसार की जायें तथा अस्पतालों को सर्तक रहने के निर्देश दिये। मंडलायुक्त ने निरन्तर जल आपूर्ति के सम्बन्ध में कहा है कि जुलूस के मार्ग पर एवं मजलिसो के स्थानों पर भी टैंकरो की व्यवस्था समयानुसार करा ली जाये तथा, जलूसों के दौरान यातायात पुलिस, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड आदि की भी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये गये है।

 

आई०जी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी (शान्ति समितियों) व विशेष पुलिस अधिकारियों की बैठक करके शान्ति व्यवस्था में उनका व्यापक सहयोग पूर्व वर्षो की भांति प्राप्त करें। संवेदनशील/अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व घटनाओं से सबक लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए 107/16 की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये। 10वी के दिन कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए, प्रशासन और पुलिस की सयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई जाये।

 

इस अवसर पर आई०जी श्री प्रशांत कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन श्री रणविजय सिंह यादव व मण्डल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जूम बैठक के द्वारा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button