उत्तर प्रदेश

बिजली के खम्भें में करंट से एकलौते बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम

लखीमपुर खीरी-कोतवाली सदर व शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते विद्युत पोल में बंधे सर्पोटिंग तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक बालक की तड़पकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी अभिनय गुप्ता का 8वर्षीय पुत्र वेदांत गुप्ता बंकटा देवी मंदिर के पास गली में मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था।तभी गेंद नाली मंे चली गई।नाली में गिरी गेंद उठाते समय विद्युत पोल में बंधे सपोर्ट वायर को पकड़ने पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई।इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जिला मुख्यालय के मोहल्ला हाथीपुर कोठार में आठ साल का बालक गली में दोस्तों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान गेंद नाली में चली गई। उसे उठाते समय बालक ने बिजली खंभे के सपोर्ट वायर को पकड़ लिया था। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मासूम बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार दिनेश कुमार क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार विद्युत महकमें के अफसरों ने पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचकर इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बधाया और हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया है।बताते चलें शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निकट बंकटा देवी मंदिर शनिवार की शाम करीब 6.15 बजे को एक उपभोक्ता के सर्विस केबिल के साथ एक जीआई तार (स्पोर्ट तार) खम्भे के स्टे मे बंधा था। उपभोक्ता के सर्विस केबिल में कट होने कारण सर्पोट जीआई तार के साथ ही स्टे मे करन्ट आ जाने से विद्युत दुर्घटना हुई है। जिसका फार्म-44 भर दिया गया है। विद्युत सुरक्षा विभाग से जाँच के उपरांत नियमानुसार अनुमन्य सहायता दिये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उपजिलाधिकारी सदर अश्वनी कुमार सिंह ने कहा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button