उत्तर प्रदेश

जिला जज डीएम एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

लखीमपुर खीरी-कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी गणेश प्रसाद साहा द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश कुमार यादव प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेनू यादव मौजूद रहे।जिला जज डीएम एसपी ने पुरुष और महिला बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने पीने के बारे में जानकारी प्राप्त कर जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए।अधिकारियों ने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। जिला जज ने बंदियों से पूछा कि कोई ऐसा तो नहीं है। जिसकी लंबे समय से पेशी ना हो रही हो। इस पर बंदियों ने सभी की पेशी होने की जानकारी दी। इस दौरान जिला जज ने जेल बैरक अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। पुरुष बंदियों, महिला बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ शिवपूजन व डॉ दीपांकर ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर भोजराज सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button