उत्तर प्रदेश

प्रमुख सचिव परिवहन ने सड़क सुरक्षा पर बैठक कर दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी-अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख सचिव (परिवहन) एल. वेंकटेश्वर लू जनपद पहुंचे। जहां डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने उनका स्वागत किया।इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव परिवहन ने डीएम की मौजूदगी में जिले के परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओ की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव परिवहन ने जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी कार्यवाई करने के निर्देश दिए। जिले में जहां पर घुमावदार स्थान तथा ब्लाइंड स्पॉट हैं। वहां से सौ मीटर पूर्व में साइनेज लगाने के दिशा निर्देश देते हुए कहा स्कूली वाहन मानक के अनुरूप होने पर ही संचालित हो। सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके मार्ग पर अवशेष ब्लैक स्पॉट का शीघ्र अति शीघ्र सुधारात्मक कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने ब्लैक स्पॉटवार सुधारीकरण कार्य की प्रगति जानी और सुझाव दिया कि लिंक मार्ग व मुख्य मार्गं को कनेक्ट करने वाले स्थानों के पास संकेतक के साथ मानक के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर लगी होल्डिंग को एसडीएम सीओ संयुक्त रूप से हटवाना सुनिश्चित करें तथा क्षमता से अधिक बच्चे स्कूली वाहनों में कदापि ना बिठाये जाएं। स्टेकहोल्डर्स, ट्रांसपोर्टर से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव जाने। कांटेक्ट कैरिज परमिट पर वाहनों का नियमों के अनुसार संचालन हो। जिसमें ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही यात्री यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्टेकहोल्डर्स से नियमित संवाद हो। तहसील स्तर पर भी एसडीएम की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्टर से संवाद हो। प्रमुख सचिव ने कहा कि सुरक्षा जवाबदेही और सामुदायिक भागीदारी की संस्कृति को प्रोत्साहित करके रोड सेफ्टी क्लब सुरक्षित ड्राइविंग वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।बैठक के अंत में डीएम ने कहा आज की बैठक में जो दिशा निर्देश और मार्गदर्शन प्रमुख सचिव परिवहन द्वारा किया गया। उसका पूरी टीम द्वारा स्टेकहोल्डर के समन्वय और सहयोग से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी नेपाल सिंह, एआरटीओ आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तरुणेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, एआरएम रोडवेज, जिला विद्यालय निरीक्षक, शुगर मिल के प्रतिनिधि सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सम्मानित सदस्य और स्टेक होल्डर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button