उत्तर प्रदेश

मगरमच्छ ने काट लिया बालक का हाथ, गंभीर

सिंगाही खीरी- थाना सिंगाही क्षेत्र के ठाकुर पुरवा मजरा बगंलहा तकिया गांव में अपनी मां के साथ पशुओं के लिए घास लेने गए बालक पर तालाब में बैठे मगरमच्छ ने हमलाकर बांया हाथ काट ले गया।इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।प्राप्त विवरण के अनुसार सिंगाही थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरवा गांव निवासी संकित कुमार 11 पुत्र संबारी जिला पंचायत इंटर कॉलेज निघासन में कक्षा 6 का छात्र है। आज वह अपनी माँ के साथ पशुओं के लिए घास लेने गया था। तभी पड़ोस के ताल में पहले से घात लगाए मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के जबड़े में उसका बायां हाथ पहुंच गया।यह देख उसकी माँ ने जोर जोर से चिल्लाने लगी।चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बच्चे को मौत के मुँह से तो बचा लिया किन्तु तब तक मगरमच्छ ने उसका पूरा हाथ चबा लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निघासन में भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button