सप्ताहभर से लापता युवती का शारदा नहर में मिला शव
लखीमपुर खीरी-थाना पढुआ क्षेत्र के ढखेरवा गांव से अपने प्रेमी के साथ भागने के बाद सप्ताहभर से लापता युवती का क्षतविक्षत शव ढखेरवा में ही शारदा लिंक चैनल नहर से बरामद हो गया।प्राप्त विवरण के अनुसार बीती 19 जून को ढखेरवा गांव निवासी भरत भार्गव की 18 वर्षीय पुत्री पूजा गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गई थी।वह जिस युवक के साथ गई थी।उसका शव दूसरे दिन जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र में घाघरा नदी से बरामद हुआ था। लेकिन युवती लापता थी। जिसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। शुक्रवार को युवती का भी शव ढखेरवा में शारदा नहर से बरामद हो गया है। युवती के शव से एक हाथ और एक पैर गायब मिला। हालांकि परिजनों ने कुछ निशान देही के आधार पर अपनी पुत्री की पहचान कर ली है।सूत्रों की माने तो युवती जब घर से निकली थी। तब उसने सलवार सूट पहना हुआ था। जो शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर साड़ी और पेटीकोट के साथ ही हाथों में चूड़ियां भी हैं।ढखेरवा चैकी इंचार्ज रविंद्र सोनकर ने बताया शारदा नहर से बरामद युवती के शव की उसके परिजनों ने पहचान कर ली है। जिसके आधार शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



