उत्तर प्रदेश

मुक्तिधाम में लगे हैंडपंप को तोड़ ले गए चोर

सिंगाही खीरी-नगर पंचायत द्वारा सिंगाही द्वारा निघासन रोड पर संचालित मुक्ति धाम में पानी की व्यवस्था के लिए लगे एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप को तोड़कर अन्दर का सामान चोर निकाल ले गए।इससे कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है।बताते चलें नगर पंचायत सिंगाही में किसी भी मृतक के दाह संस्कार के लिए सिंगाही थाने से कुछ दूरी पर निघासन रोड के किनारे मुक्तिधाम बना हुआ है।यहां दाह संस्कार के लिए आने वाले शवों के साथ आने वाले परिजनों आदि को पानी की सुविधा के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है।बेखौफ अज्ञात शातिर चोरों ने रातों रात हैंडपंप तोड़कर बाहरी हिस्सा छोड़कर उसमें लगी कीमती चैन डोलची लोहे का पाइप आदि सारा सामान पार कर लिया।सुबह चोरों की इस करतूत की जानकारी होते ही कस्बे सहित पूरे क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए।मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई।वहीं इस घटिया चोरी की वारदात से लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button