शत प्रतिशत वसूली लक्ष्य पूर्ण करने के लिए क्षेत्र भ्रमण करें अधिकारी : एसीआरएस

लखीमपुर खीरी । जनपद के 132 सहकारी समितियों (बी- पैक्स) के माध्यम से सक्रिय किसानों सदस्यों को रबी एवं खरीफ अभियान के दौरान ऋण वितरण एवं बीज खाद नैनो यूरिया आदि का वितरण किया जाता है।
1 जुलाई 2023 से अब तक लगभग 99091.16 लाख रू. सहकारी देयों की धनराशि वसूली हेतु बकाया है। जिसके सापेक्ष मु. 69549.99 लाख की वसूली की गयी। जो कुल बकाया का 70.19 प्रतिशत है। जबकि गतवर्ष बकाया की वसूली इसी अवधि में 69.94 प्रतिशत थी।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक (सहकारिता) रजनीश प्रताप सिंह ने विभागीय समीक्षा में सहकारी देयों की वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण सख्त रवैया अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अपने अपने विकास खण्ड तहसील में भ्रमण कर किसानों से वसूली कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।वसूली हेतु सघन अभियान चलाने हेतु प्रत्येक तहसील में एक एक वसूली वाहन चलायी जा रही है। उक्त वाहन अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं उप महाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक लि. के निर्देशन में चलायी जा रही है।
इसी क्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक ने तहसील सदर, निघासन, धौरहरा, पलिया मोहम्मदी, गोला एवं मितौली में वसूली प्रगति में तेजी लाने हेतु तहसीलवार अधिकारियों की टीम गठित कर सहकारी देयों की वसूली की जा रही है। 30 जून तक सहकारी देयों माँग को जमा करें। इस पर न्यूनतम ब्याज देय होगा। वहीं 30 जून के बाद सहकारी देयों पर दण्डात्मक ब्याज 12.70 प्रतिशत की दर से देय होगा साथ ही 5 प्रतिशत संग्रह शुल्क अतिरिक्त लगेगा। निर्धारित समय तक धनराशि जमा न करने वाले किसानों पर दण्डात्मक कार्यवाही यथा साइटेशन वारन्ट कुर्की व नीलामी आदि की कार्यवाही की तैयारी चल रही है।समस्त कृषकों समिति सदस्यों से अपील करते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक ने कहा कि अपने समस्त सहकारी देयों की धनराशि बैंक में ससमय जमा कर शासन द्वारा प्रदत्त ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त करें। जिससे अलावा ब्याज तथा दण्डात्मक कार्यवाही से बचा जा सके। कृषकों सदस्यों को वसूली के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिये कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक (सहकारिता) में हेल्प लाइन कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। जिसके प्रभारी प्रतीक कुमार शुक्ला मोबाइल नं. 7007918909 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।



