उत्तर प्रदेश
संकटा देवी मंदिर के गुंबद पर गिरी बिजली, टला हादसा

लखीमपुर खीरी । कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश के बीच आसमान में उमड़े काले घने बादलों की गर्जना के बीच लपलपाती कड़कती बिजली शहर के बीच स्थित पौराणिक संकटा माता मंदिर के गुंबद पर गिर जाने से मंदिर प्रांगण समेत पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इससे गुंबद के नीचे की दीवार में बड़ा गडढा हो गया और वह एक तरफ को कुछ झुक गया।हालांकि बरसात होने के कारण मंदिर प्रांगण के बजाय सभी श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों पर खड़े बैठे होने से बड़ा हादसा टल गया।



