अपराधलखनऊ

बाजारखाला से जुआ खेलते तीन तो सआदतगंज से सट्टा खेलते हुए एक गिरफ्तार

लखनऊ। बाजारखाला पुलिस ने तीन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार उप निरीक्षक राम समुझ यादव ने जुआ खेलते हुए लतीफ अहमद (43) पुत्र सत्तार अहमद निवासी पीएन 03 केएन 516/10-17-18 कैम्पल रोङ रौशननगर न्यू हैदरगंज चाँद इमारत के पास थाना ठाकुरगंज, मो. फैसल (39) पुत्र सईद निवासी 238/84 कटरा अब्बू तराव खान अहियागंज थाना चौक, मो. फहीम पुत्र स्व. मुस्तफा निवासी फेमिना अस्पताल वाली गली बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला लखनऊ को आपस में ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते व खिलवाते समय सार्वजनिक स्थान शिया खैरात खाना ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगद 7,000/- रूपये बरामद किया गया। पुलिस ने इस सम्बंध में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार
वहीं उपनिरीक्षक आशीष बालियान ने गश्त के दौरान रिंकू पुत्र स्व. लाला निवासी 427/2क टिकरी जुलाहन खजूरवाली मस्जिद थाना सआदतगंज को सट्टा खेलते हुए सार्वजनिक स्थान वजीरबाग चरही मैदान थाना सआदतगंज लखनऊ से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 10 सट्टा की पर्ची, 01 पेन व जामा तलाशी के 1090/- रूपये बरामद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button