कल होगा विशिष्ट आयुर्वेद एवं पंचकर्म सेंटर का शुभारम्भ

प्रदेश के मुख्य सचिव करेंगे उद्घाटन
लखनऊ। एसजीपीजीआई क्षेत्र के समीप सरस्वतीपुरम् में कल दोपहर 11.30 बजे डाॅ. त्रिपाठी आयुर्वेद निदानशाला एवं पंचकर्म सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के कर कमलों से होगा। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती लीना जौहरी भी उपस्थित रहेंगी।
डा. त्रिपाठी आयुर्वेद निदानशाला एवं पंचकर्म सेंटर की स्थापना प्रदेश के वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डा० शिव शंकर त्रिपाठी द्वारा की गयी है। इस विशिष्ट आयुर्वेद सेंटर में आयुर्वेद के माध्यम से जटिल एवं जीवन शैली के रोगों के उपचार एवं शोध पर भी कार्य किया जायेगा। सेंटर में पंचकर्म के माध्यम से विशिष्ट उपचार की सुविधा जनमानस एवं रोगियों के लिये विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। इसके साथ ही सेंटर में क्षार-सूत्र विधि की भी विशिष्ट चिकित्सा प्रदान की जायेगी। उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अनेक सम्मानों से विभूषित डा० शिव शंकर त्रिपाठी ने 44 वर्षों तक आयुर्वेद चिकित्सा में रत रहकर विशिष्टता अर्जित की है। डा. त्रिपाठी ने प्रदेश के 08 माननीय राज्यपालों को भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।



