
लखनऊ। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रापर्टी डीलर ने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक बसहरिया निवासी अजीत वर्मा उसके पति के साथ प्रापर्टी डीलिंग करता है। शुक्रवार को पति घर पर नहीं थे। इस बीच आरोपित अजीत उनके घर आया और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित अजीत को हिरासत में ले लिया गया है। जिसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।



