बहु की आने की खुशी सास को आया अटैक

फतेहपुर। फतेहपुर में बहू आने की खुशी में बेटे के तिलक में बुधवार शाम डीजे पर डांस कर रही महिला गश खाकर अचानक जमीन पर गिरी और बेहोश हो गई परिजनों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खुशियों वाले घर में अचानक कोहराम मच गया। परिजनों ने गुरुवार को अंतिम संस्कार किया, 11 मार्च को बेटे की बारात जानी है। धाता थाने के देवरार निवासी सुखराम के बेटे कुलदीप का बुधवार को तिलक समारोह था। लड़की पक्ष उचरावा थाना सैनी, कौशाम्बी से तिलक लेकर आए था तिलक समारोह की रस्में पूरी हो चुकी थीं और परिवार के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे।
बेटे के तिलक की खुशी में मां 50 वर्षीय ज्ञानमती भी सभी के साथ डांस कर रही थी। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गईं। जिससे कुछ ही पल में सन्नाटा छा गया। ज्ञानमती को लेकर परिजन अस्पताल भागे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि 11 मार्च को कुलदीप की शादी है। घर में बहू आने को लेकर ज्ञानमती बहुत उत्सुक थीं। वह तिलक पर खुद को डांस करने के रोक नहीं पाईं। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई।



