अपराधलखनऊ

नौकरानी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने नौकरानी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार नवीन सिंह पुत्र स्व. विनोद सिंह निवासी 33 कानपुर क्लब एमजी रोड कैंट थाना कैंट जिला कानपुर को आजादनगर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता का आरोप है कि नवीन ने नौकरी के बहाने उसे कानपुर बुलाया और अपने घर ले जाकर निशाला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया साथ ही उसका वीडियो बनाया। आरोपी नवीन ने पीड़िता को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। जिसमें सम्बंध में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सरोजनीनगर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इस सम्बंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button