लखनऊ

लखनऊ में हुआ एक और थाने का निर्माण

इटौंजा थाना की महिगवां चौकी को बनाया गया थाना

लखनऊ। राजधानी में बढ़ी जनसंख्या को देखते हुए जनता की सुरक्षा की दृष्टि से एक और नये थाने का निर्माण किया गया है। जो मौजूदा समय में इटौजा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आता था।
इटौंजा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली रिपोर्टिंग पुलिस चैकी महिगवां को नवीन थाना बनाते हुए 34 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। अब महिगवां थाना के रूप में जाना जायेगा। जिसपर एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी नौ, कम्पयूटर आपरेटर दो, आरक्षी 15, आरक्षी चालक 02, चतुर्थ श्रेणी के तीन कर्मचारी तैनात किये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button