अपराधबड़ी खबरलखनऊ
Trending

अवध चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही को कार ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ में अवध चौराहे पर विपरीत दिशा में कार दौड़ाकर एक युवक ने ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही सड़क पर गिर गया और कार चालक भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही का लोकबंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है।आरोपी अभिषेक दास

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही अमित कुमार रविवार रात को अवध चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। अमित बीच में खड़े होकर ट्रैफिक को चलाने में जुटे थे। इसी दौरान वीआईपी मार्ग से अवध चौराहे की तरफ विपरीत दिशा से एक कार आती दिखाई दी। अमित को पीछे से टक्कर मारती हुए आलमबाग की ओर चली गई। एडीसीपी ने बताया कि नंबर के जरिये कार को ट्रेस किया गया। जांच में पता चला कि विषेश्वर नगर आलमबाग निवासी अभिषेक दास कार चला रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कराया जा रहा है। वह एक कार के शोरूम में सेल्समैन है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 186,333,307,427 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button