उत्तर प्रदेश

जिम में कसरत करते-करते अचानक चली गई अधिवक्ता की जान

बहराइच। बहराइच के एक जिम में कसरत करते समय एक अधिवक्ता मुंह के बल गिर पड़े। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
बहराइच शहर में महिला कॉलेज के सामने स्थित एक जिम में सोमवार सुबह एक्सरसाइज करते-करते अधिवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव की जान चली गई।
यहां का सीसीटीवी फुटेज जो सामने आया है उसमें दिख रहा है की एक्सरसाइज करने के बाद अधिवक्ता दुर्गेश बैठे बैठे अचानक मुंह के बल जमीन पर गिर गए। इसके बाद जिम के अन्य लोगों ने उन्हें उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अधिवक्ता के अचानक निधन पर साथी वकीलों ने शोक व्यक्तत किया है। वहीं, उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वही डॉक्टरों की माने तो अधिवक्ता की हार्टअटैक से मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button