
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के सदरौना गांव में एक व्यक्ति कि संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी; सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण अस्पष्ट हो पायेगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पारा थाना क्षेत्र के आलीशान सिटी निवासी विशाल कौशिक (24) पुत्र अनीता शर्मा शव संदिग्ध परिस्थितियों में मुन्नू खेड़ा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवास के पीछे अवैध खनन कर बने तालाब में उतराता मिला।
बताते चलें मृतक विशाल कौशिक मंगलवार को सुबह करीब 10.00 बजे घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने पुत्र विशाल के रूप में उसकी पहचान की। मृतक की मां ने एक युवक पर साथियों के संग मिलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने बताया की जमीन के विवाद को लेकर वह अक्सर धमकी दिया करता था। वह बीते मार्च के महीने में उसने मारपीट की थी। जिससे विशाल कौशिक भी काफी चोटिल हुआ था। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी थी, लेकिन उचित कार्यवाही नहीं हुई। अगर पुलिस ने उस दौरान उचित कार्रवाई किया होता तो आज उनका पुत्र जिंदा होता। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में एसीपी काकोरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।



