नौकरी के नाम पर ठगे गये 80 लोग, दो गिरफ्तार

लखनऊ। मानकनगर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो अरोपी नौकरी दिलाने, फर्जी दस्तावेज के आधार पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर सहित अपाॅइंटमेंट लेटर देकर लोगों से ठगी करते थे। आरोपियों ने अभी तक 80 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। जिसमें राजधानी के 20 लोग शामिल है।
उपेन्द्र कुमार सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह मूलपता ग्राम व पोस्ट-बेटावर कलाॅ, थाना-जमानियां, जिला गाजीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अनुराग व रामू ने भारतीय डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6,70,000/- रूपये ले लिये और फर्जी आईडी कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। जब उपेन्द्र ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उससे गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनुराग विश्वकर्मा पुत्र स्व. राम प्रसाद विश्वकर्ता निवासी ग्राम सैदापुर थाना कमलापुर जनपद सीतापुर, राम यादव उर्फ शानू यादव पुत्र रामदयाल ग्राम धौकलपुरवा थाना मवई जनपद आयोध्या को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की माने तो दोनों के मोबाइल के वॉट्सऐप से पता चला कि वह विभिन्न प्रान्तों के लोगों से चैटिंग के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये का लेनदेन किया है जिसका चैट तथा विभिन्न विभागों की मुद्रा से निर्गत फर्जी एवं कूटरचित अप्वाइंटमेंट लेटर, ज्वाइनिंग लेटर व अन्य प्रमाण पत्र लोगों को वाट्सअप पर भेजा है। साथ ही उनके पास 80 अप्वाइंटमेंट लेटर, ज्वाइंनिंग लेटर बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अनुराग विश्वकर्मा गैंग का मुख्य सरगना है तथा अपने साथी रामू यादव उर्फ शानू यादव व अन्य के साथ मिल कर षड़यंत्र के तहत लोगों को डाक विभाग व अन्य सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झाँसा देकर रूपये ऐठ लेते हैं तथा सम्बन्धित विभाग के फर्जी अप्वाइंटमेन्ट लैटर तथा ज्वाइनिंग लैटर पकड़ा देते है। लखनऊ में करीब 20 लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठ लिये है तथा फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किया है। फिलहाल पुलिस ने इनके पास से छह सिम कार्ड, एक न्यू बाइक आर-15 बरामद किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उप निरीक्षक संदीप शर्मा
उप निरीक्षक अरविन्द कुमार
उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह
हेडकांस्टेबल अखिलेश कुमार
कांस्टेबल अजय कुमार



