अपराधलखनऊ

आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलसा

निगोहां (लखनऊ)। निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली से मवेशी बांध रहा युवक झुलस कर घायल हो गया। परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार भोरकाल करीब 4 बजे बिजली की कड़कड़ाहट सुन लालपुर गांव निवासी भगौती प्रसाद वर्मा का बेटा मनीष (23) दरवाजे लगे नीम के पेड़ के नीचे बंधी भैसों को खोलकर छांव में बांधने जा रहा था की इसी दौरान आकाशीय बिजली पेंड पर आ गिरी जिसकी चपेट में आने से मनीष घायल हो गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावां आकाशीय बिजली से पेड़ पर घोसला बनाये दर्जनों पक्षियों की मौत हो गई। और भगौती के मकान में विधुत उपकरण टीवी, मोबाइल, पंखा समेत कई विधुत उपकरण फुक गए। मकान में दरारें भी आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और तेज रोशनी के बाद धुंए का गुबार छा गया।

बिजली कड़कते ही बुजुर्ग महिला ने दहशत में तोड़ा दम

निगोहां के मीरकनगर गांव निवासी लाल बहादुर उर्फ चिल्गु ने बताया कि सोमवार तड़के आकाशीय बिजली जोर से तड़की इसी दौरान उनकी पत्नी गंगाजली (60) दहशत में आकर जोर से चीखी और फिर उसकी मौत हो गई।
पति ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान उनकी पत्नी बिस्तर में लेटी हुई थी तभी तेज आवाज में बिजली कड़कड़ाने लगी और उनकी पत्नी ने दहशत में आकर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली की तेज आवाज सुन महिला को अटैक पड़ गया जिससे उसकी मौत हुई। वहीं मौत के बाद घर मे कोहराम मच गया। मृतिका के दो बेटे संदीप व माखनलाल हैं जो मजदूरी और किसानी करते हैं।

Related Articles

Back to top button