
खबर लिखे जाने तक अधेड़ की नहीं मिली बॉडी
घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
लखनऊ। समदा चौकी क्षेत्र के एक अधेड़ ने नशे की हालत में तालाब में लगाई छलांग। काकोरी कोतवाली क्षेत्र की चौकी समदा के निकट ग्राम मौंदा गांव निवासी कठिले पुत्र मैकू उम्र करीब 45 वर्ष ने नशे की हालत में गांव के ही नजदीक तालाब में क़रीब 3:00 बजे छलांग लगा दी, छलांग लगाते हुए आसपास की महिलाओं ने देखा, इसके बाद उन महिलाओं ने आसपास के सभी लोगों को तालाब में छलांग लगाने की बात सबको बतायी।
बताने के बाद आसपास के करीब आधा दर्जन लोगों ने तालाब में जाकर ढूंढने का काफी प्रयास किया, पर कई घंटे बाद जब तालाब में छलांग लगाने वाला कठिले पुत्र मैकू नंही मिला, जिसकी जानकारी क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज श्याम बाबू को हुई, जानकारी होते ही तत्काल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे, वही कठिले की दो पुत्री कोमल, काजल व तीन पुत्र अरुण करन व रितिक उर्फ पोपट है, खबर लिखे जाने तक तालाब में छलांग लगाने वाले कठिले की किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली।




