पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पूर्व विधायक गिरफ्तार

लखनऊ। पीजीआई इलाके में पत्नी के साथ उनके परिजनों पर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति को पुलिस ने पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बीते शुक्रवार देर रात उन्होंने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी को जमकर पीटा था। जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी अनुसार आरोपित को एसीजेएम पांच के समक्ष पेश किया गया, जहां से 2 सितंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राणा रजेश सिंह ने बताया कि पत्नी शालिनी प्रजापति की तरफ से आरोप लगाया गया था कि बीते गुरुवार देर रात उनको और परिजनों पर कार चढ़ाने का प्रयास करने लगे। जिसमें परिवार बाल-बाल बचा था।
मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की गई तो स्थानीय लोगों के बनाए गए कई वीडियो सामने आए। उसमें साफ पत्नी के घर पर कार चढ़ाते हुए दिखे। इसके बाद विवेचक की तरफ से मामले हत्या का प्रयास की धारा बढ़ाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
तिंदवारी से पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति बीते 17 अगस्त देर रात करीब 12 बजे तेलीबाग के कुम्हारी मंडी स्थित पत्नी शालिनी के घर जा पहुंचे। पत्नी और उनके परिजनों को देखकर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने लगे। चबुतरा होने के कारण किसी तरह परिवार बाल-बाल बच गया। इसके बाद पीड़िता शालिनी की तहरीर पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर 151 का चालान किया गया था।



