
लखनऊ। पारा पुलिस ने चार मोटर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो आरोपी बड़े शातिर चोर है। इनके पास से एक मोटर साइकिल एवं मोटर साइकिल के कटे पार्टस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल को चोरी कर पार्ट्स को अलग-अलग करके बेचने व नए पार्ट्स लगाकर वाहन को बेचने वाले शातिर चोरों के गिरोह को पारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी किए गए वाहनों को कबाड़ी को बेच कर वाहन के अलग-अलग पार्ट करके कम दामों में इधर-उधर बेच देते थे। इस मामले में सलमान खान (23) पुत्र इस्लाम उर्फ मुल्लाजी निवासी आलमनगर, अली शेर खां (20) पुत्र हैदर अली निवासी आटा मऊ थाना संडीला, अंकुर शुक्ला उर्फ प्रियांशु शुक्ला (18) पुत्र आदित्य शुक्ला निवासी सोना बिहार आलमनगर, मोहम्मद असलम (45) पुत्र लाला निवासी मल्लावां थाना मल्लावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।



