
अवैध सम्बंध के कारण हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र हुई ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकतल भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक की उसकी मां से नाजायज सम्बंध था। जिसके कारण उसने उसकी हत्या की।
21 बार देखा था फिल्म दृश्यम
पुलिस की माने तो हत्यारे ने सिद्धार्थ कुमार मिश्रा की हत्या करने से पहले 21 बार दृश्यम फिल्म देखा था और हत्या से बचने के लिए भी उसने 21 बार फिल्म को देखा था।
मिली जानकारी अनुसार पांच मई को बिन्दु मिश्रा पुत्र नन्दलाल मिश्रा निवासी 503/161 बरौलिया डालीगंज, लखनऊ ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि सिद्धार्थ कुमार मिश्रा (34) की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गयी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरूकर दी। घटना के एक माह बाद पुलिस को ग्यात हुआ कि आरोपी अनुपम तिवारी पुत्र सुनील कुमार तिवारी हाल पता 643/49 नायक नगर कालोनी ताड़ीखाना थाना मड़ियांव लखनऊ मूल पता ग्राम जमखनवा पोस्ट इटौंजा थाना इटौंजा ने मृतक सिद्धार्थ मिश्रा को शराब पिलाकर शराब के नशे में कर उसे टहलने के बहाने रहीमनगर के पास स्थित बंधे पर ले जाकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर उसकी पहचान मिटाने के लिए पत्थर से कई वार किया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



