अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

प्रयागराज, (एजेंसी)। शनिवार के देर शाम माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा के बीच तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माफिया अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई। उसी वक्त अचानक से तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गयी। मौके पर आलाधिकारी सहित तमाम अफसर घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी हमलावारों के नाम सामने नहीं आये है। यह घटना मीडिया एवं पुलिस के मौजूदी में हुई है। इस घटना को कुछ मीडियाकर्मियों ने अपने कैमरें में कैद कर लिया। इस बड़ी घटना के बाद माफिया अतीक अहमद का अन्त हो गया। मौके से पुलिस को पिस्टल एवं कई कारतूस मिले हैै। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों की माने तो हमलावर मीडियाकर्मियों के भेष में घटना को अंजाम दिया है।

Related Articles

Back to top button