लखनऊ

पारा पुलिस ने 14 दिन बाद महिला को परिजनों से मिलवाया

लखनऊ। पारा पुलिस ने एक मंदबुद्धि महिला को उसके परिजनों से मिलवाया। परिजनों के अनुसार महिला 9 मार्च से गुडम्बा थाना क्षेत्र से लापता थी। मंगलवार के दिन महिला को पारा थाना क्षेत्र के डिप्टी खेड़ा में देखा गया। महिला अपना नाम सही नहीं बता पा रही थी। महिला को सिर्फ दसौली गांव का नाम याद था। जिसके आधार पर पारा पुलिस ने महिला के परिजनों की तलाश शुरू की और महिला को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार नसीमा खातून पत्नी अनीस निवासी गुडम्बा थाने के पीछे दसौली, लखनऊ मानसिक रूप से बीमार है। वह नौ मार्च को गुडम्बा थाना क्षेत्र लापता हो गयी थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। नसीमा भटकते-भटकते पारा थाना क्षेत्र के डिप्टी खेड़ा आ गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला कांस्टेबल शिवांगी एवं अर्चना उसे लेकर पारा थाने पहुंची और उसके परिजनों की तलाश शुरू की गयी। महिला अपने पति एवं घर पता भी सही नहीं बता पा रही थी। महिला को सिर्फ जसौली गांव का नाम याद था। पुलिस ने उसकी के आधार महिला के परिजनों की तलाश शुरू की। जसके बाद महिला की तस्वीर गुडम्बा थाने को भेजी गयी। तो पता चला कि एक महिला लापता हुई। पालिगान की मदद से महिला के परिजनों को कुछ ही घंटों में ढूढ़ निकाला गया। महिला मूलरूप से बांगलादेश की रहने वाली है। जो कई वर्षों से गुडम्बा थाना क्षेत्र में रह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button