
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक धोबी का काम करता था।
मिली जानकारी अनुसार संतोष शर्मा पुत्र दरबार सिंह निवासी मोहनभोग चैराहे के पास किराए का मकान राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ ने ठाकुरगंज पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके साले संदीप कनौजिया उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र स्व. हरिप्रसाद कन्नौजिया निवासी मूलपता 389/28 पुराना चबूतरा थाना सआदतगंज लखनऊ जो अनिल कुमार कन्नौजिया निकट भरत एकेडमी पुराना तोपखाना थाना ठाकुरगंज लखनऊ के घर में रहता था उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पहुंचे दरोगा शैलेन्द्र कुमार पंचनामें की कार्रवाई करते हुए बताया कि मृतक ने कमरे में लगे रोशनदान से कपड़े की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्हत्या कर लिया है। मृतक धोबी का काम करता था एवं अविवाहित था। वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस को मौके से कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है।



