लखनऊ

ई-रिक्शा बुक कराकर ले गए दो बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर की लूटपाट

निगोहां (लखनऊ) । ई-रिक्शा बुक कर ले गए बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनसान जगह पर ले जाकर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर उससे नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक में बैठकर भाग गए। पीड़ित ने राहगिरों के मोबइल से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास काम्बिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
निगोहा निवासी ई-रिक्शा चालक अजय गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग 6.30 बजे निगोहा कस्बे में रिक्शा लेकर भाड़े के लिए खड़ा था तभी एक बाइक में सवार दो लोग आये जिसमें से एक बदमाश मदारी खेड़ा जाने के किये लिए 60 रूपये में उसका रिक्शा बुक किया। जिसके बाद वह उसे मदारी खेड़ा छोड़ने के लिए आगे चल दिया। वही पीछे से बाइक सवार बदमाश का साथी भी रिक्शे के पीछे-पीछे चल दिया। जब उनका रिक्शा भावाखेड़ा पशु आश्रय केंद्र के आगे पहुंचा तभी बाइक से पीछे आ रहे बदमाश ने रोका और कहा कि रुको थोड़ा सामान रिक्शे में रखकर लेकर जाओ, जब रिक्शा रुका तो दोनों बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर लगभग 2500 रूपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। इस सम्बंध में चालक ने निगोहा पुलिस को तहरीर दी है।

Related Articles

Back to top button