लखनऊ

पिता ने मां पर किया जानलेवा हमला, बेटे ने लिखाया मुकदमा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में रहने वाले अधेड़ ने अपनी ही पति पर घारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस सम्बंध में बेटे ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 307 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
मिली जानकारी अनुसार धीरज कश्यप पुत्र राम अजोर कश्यप निवासी-आदर्श विहार, बुद्धेश्वर मन्दिर सिद्धार्थ पब्लिक वाली गली थाना पारा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सुबह के समय वह पेपर देने गौसगंज संडीला हरदोई गया हुआ था। घर पर उसकी मां सोहबता कश्यप व पिता राम अजोर कश्यप अकेले थे। सुबह करीब 09.30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गयी। गुस्से में आकर उसके पिता राम अजोर कश्यप ने जान से मारने की नियत से उसकी मां के ऊपर बांके से कई बार हमला कर दिया। जिससे मां श्रीमती सोहबता कश्यप उम्र करीब 45 वर्ष को गम्भीर से लहुलूहान होकर घायल हो गयी। सूचना मिलते ही वह अपनी मां के पास पहुंचा और घायल अवस्था में इलाज के लिए ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। इस सम्बंध में बेटे धीरज के आरोपी पिता के खिलाफ मां पर जानेलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कर उसे गिरफ्त में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button