अपराधलखनऊ

अवसाद में आकर युवती ने लगायी फांसी, मौत

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में एक युवती ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार लखीमपुर की रहने वाली युवती मंतसा उम्र लगभग 21 गुडम्बा थाना क्षेत्र में किराये के दो कमरे लेकर अपनी सहेलियों के साथ रहती थी। वह दो दिनों से अपनी सहेलियों से अलग रहकर खाना बना रही थी। एक कमरे में उनके पंखा लगा था व दूसरे कमरे में कोई फंखा नहीं लगा था। वह बच्चों को ताइक्वाडों सिखाती थी। वह इसलिए मुम्बई जाना चाहती थी, लेकिन वह जा नहीं पा रही थी। राजबीर सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी 655जी/330 अदिल नगर थाना गुडम्बा ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके घर के तीसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाली मंतसा पुत्री रईश अहमद निवासी सुठाना बरसोला थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी ने सुबह 11 बजे कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर पहुंचे दरोगा अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि युवती डिप्रेशन में थी। जिसके कारण वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से कोई सोसाइट नोट नहीं मिला है। विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button