लखनऊ

पुलिस कमिश्नर आवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर आवास पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम कि शुरूआत मीडिया बंधुओं को चंदन का टीका लगाकर पुलिस आयुक्त द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकार जगत के दिग्गज भी शामिल हुए। सभी लोगों ने एक दूसरे पर फूलों की बारिश कर होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाया। पुलिस आयुक्त द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं को गुजियां खिलायी गयी। उन्होंने पत्रकार बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ वासियों को और जागरूक करने की जरूरत है। हर व्यक्ति पुलिस से सम्मान पाना चाहता है लेकिन वह नियमों का पालन सही तरीके से नहीं करना चाहता है। उसे लगता है कि उसकी सान में कमी आ जायेगी। जनता जितनी ही जागरूक होगी अपराध उतना ही कम होगा। अगर यातायात नियमों का पालन सही तरीके से किया जाये तो जमा से बहुत ही निजात मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेसीपी पीयूष मोर्डिया, डीसीपी एसएम कासिम आब्दी, डीसीपी अर्पणा रजत कौशिक, एडीसीपी सै. अली अब्बास, एडीसीपी मनीषा सिंह, एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित मीडिया सेल प्रभारी नागेन्द्र उपाध्याय मौजूद है।

वहीं पत्रकार बंधुओं में वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर चुतर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार सौरभ, वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अनुप, वरिष्ठ पत्रकार राजा शेख, वरिष्ठ पत्रकार आलोक रस्तोगी, वरिष्ठ पत्रकार तौकीर किदवई, वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य तिवारी, पत्रकार दीपक सिंह, पत्रकार इमराम, पत्रकार योगेश सहित तमाम सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button