लखनऊ

नहीं रहे एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक

लखनऊ। सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे…। उनके दोस्त और को-एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। अशोक पंडित ने बताया कि सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। कंगना रनोट, अजय देवगन, रिचा चड्ढा, रितेश देशमुख सहित अन्य कलाकारों ने ट्वीट कर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी।
बॉलीवुड के शानदार एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन की खबर ने पूरे सिनेमा जगत को स्तब्ध कर दिया है। एक्टर ने हाल ही में होली सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की थी, इसके बाद अचानक गुरुवार की सुबह उनके निधन की खबर सामने आई। फैंस से लेकर स्टार्स तक, हर कोई उनके जाने से सदमे में है।
सतीश कौशिक बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने कादर खान से लेकर गोविंदा और अनिल कपूर तक, बदलते समय के कई स्टार संग काम किया ‘‘पप्पू पेजर‘‘ और ‘‘कैलेंडर‘‘ उनके निभाए कुछ ऐसे किरदार है, जिन्हें फैंस हमेशा याद करेंगे। आइए जानते हैं सतीश कौशिक के एक्टिंग करियर की कुछ आइकोनिक परफॉर्मेंसेस के बारे में…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button