अपराधबड़ी खबरलखनऊ

एसयूवी कार चालक ने पहले डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा, फिर कुचल कर मार डाला

लखनऊ। राजधानी में एसयूवी कार सवार हत्यारे ने एक युवक को डेढ़ सौ मीटर तक घसीट कर मार डाला। घटना के बाद से पूरा परिवार सहम गया है। घटना की सीसीटीवी भी सामने आ गया है। जिसमें एसयूवी सवार रईसजादे ने मौत का नंगा नाच दिखाते हुए रूह कपा देने वाली हरकत दिखायी है। दरअसल ई-रिक्शा में टक्कर लगने के बाद चालक एसयूवी की खिड़की पर लटक गया था। रईसजादे ने कार रोकने के बजाए तेजी से दौड़ा दी। चालक चीखता रहा था लेकिन रईसजादे ने एक न सुनी थी। करीब करीब डेढ़ सौ मीटर तक एसयूवी दौड़ाते रहे और आखिर में चालक को कार कुचलकर फरार हो गये। राहगीरों एवं पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :-बैट्री चालक की गला घोटकर हत्या, महिला हिरासत में
कैसरबाग निवासी ई-रिक्शा चालक जीतू (40) की स्वास्थ्य भवन चैराहे व परिवर्तन चैक के बीच रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने एसयूवी नंबर के आधार पर केस दर्ज कर कार सीज कर दी थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का फुटेज पुलिस ने जुटाया। जिसमें दिखा कि स्वास्थ्य भवन चैराहे की तरफ से तेज रफ्तार कार परिवर्तन चैक की तरफ आ रही है। तभी ई-रिक्शा में एसयूवी से टक्कर मारी।
चालक जीतू एसयूवी की खिड़की से लटक गया। एसयूवी सवार रईसजादे ने कार तेजी से आगे बढ़ा दी। करीब सौ मीटर आगे एसयूवी तेजी से मोड़ी तो वह छिटक कर पहिये के नीचे आ गया और छटक कर पिंक बूथ के पास जा गिरा। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त मध्य ने एक बाइट जारी करते हुए बताया कि है ई-रिक्शा चालके के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ गम्भीर घाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही सीसीटीवी के आधार पर कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार मालिक का नाम गोपाल अग्रवाल है। अलीगंज सेक्टर-बी का रहने वाला है। आरोपी चालक को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button