अपराधलखनऊ

फौजी व उसके परिवार पर दहेज हत्या का मुदकमा दर्ज, फौजी गिरफ्तार

पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कैंट में घर के अंदर जिंदा जली विवाहिता का मामला
लखनऊ। कैंट के निलमथा में घर के अंदर जिंदा जली फौजी की पत्नी तनु की मौत के मामले में उसके पिता ने पति मनीष कुमार, देवर अनीस व सास सुमन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित पति मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तनु की मौत की वजह जलना बताया गया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी को 10 लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। बिहार के वैशाली हाजीपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार राय बेटी की मौत की सूचना पर रविवार देर रात लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने मर्च्यूरी पर बताया कि तनु (22) की शादी पिछले साल 21 फरवरी को बिहार के ही वैशाली निवासी मनीष कुमार से की थी। मनीष बिहार रेजीमेंट में सिपाही पद पर तैनात है। इस समय वह छुट्टी पर अपने निलमथा के शाहीनूर स्थित घर आया था।
वीरेन्द्र ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे बेटी ने फोन कर कहा था कि पापा हमें यहां आकर ले जाओ नहीं तो ये लोग मार डालेंगे। इन सबने मिलकर हमारी पिटाई की है। इसके बाद तनु ने फोन काट दिया। करीब एक घंटे बाद फिर किया तो सास सुमन ने फोन उठाया और कहा कि तनु भाग गई है। इस पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ। इसके एक घंटे बाद उसकी सास सुमन का फिर फोन आया। इस बार कहा कि तनु कमरे में आग लगने से जल गई और उसकी मौत हो गई। एडीसीपी पूर्वी से अली अब्बास के मुताबिक तहरीर पर पति मनीष कुमार, देवर, अनीष कुमार व सास सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि कमरे में आग लगी या लगाई गई।
दोनों की हुई थी दूसरी शादी
परिजनों ने बताया कि तनु और मनीष दोनों की यह दूसरी शादी थी। करीब चार वर्ष पहले तनु की पहली शादी हुई थी। बीमारी के चलते पति की मौत हो गई। पहले पति से तनु की तीन वर्ष की एक बेटी है। जो उनके साथ ही रहती है। मनीष की भी पहले एक शादी हो चुकी है। पत्नी से तलाक के बाद तनु के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। मनीष के भी एक सात वर्ष की एक बेटी है, जो पहली पत्नी के साथ रहती
घर में जलकर हुई थी मौत
रविवार को दिन में निलमथा शाहीनूर स्थित घर में आग की लपटों के बीच तनु की जलकर मौत हो गई। थी। परिजनों के मुताबिक हादसे के समय वह घर पर अकेले थी। उसके ससुर नागेन्द्र कमाण्ड असपताल में भर्ती थे। जबकि मनीष उससे झगड़ा करने के बाद कहीं चला गया था। मां सुमन ने बताया कि हादसे के समय वह बेटे को ढूंढने बाहर गई हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button