अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

न्याय न मिलने से नाराज युवती पेड़ पर चढ़ी

सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा की शिकायत पर कारवाई न होने से नाराज थी युवती
लखनऊ। राजधानी में एक युवती न्याय न मिलने से नाराज होकर थाने परिसर में लगे पेड़ पर लगभग 30 फीट उंचाई पर चढ़ गयी और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी।
मामला काकोरी थाना क्षेत्र के कठिंगरा गांव का है। जहां एक युवती ने गांव के ही पूर्व प्रधान पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए काकोरी पुलिस को शिकायती पत्र दिया था लेकिन कार्रवाई न करने से नाराज युवती थाने के गेट पर लगे पेड़ पर करीब 30 फीट उचाई पर चढ़ गयी और आत्महत्या की धमकी देने लगी। मौके पर पहुंचे काकोरी इंस्पेक्टर ने महिला से तहरीर लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर काफी मिनतों के बाद युवती को पेड़ से नीचे उतारा गया।
आरोप है कि सोशल मीडिया पर जमीनी विवाद के चलते कठिंगरा गांव के पूर्व प्रधान रिजवान अहमद ने गांव की युवती रेनू से अभद्र भाषा का प्रयोग व टिप्पणी की। जिसकी शिकायत युवती ने काकोरी पुलिस से की। युवती का आरोप है इंस्पेक्टर काकोरी विजय यादव पूर्व प्रधान पर मुकदमा लिखने की बजाय मामले को जमीनी विवाद में उलझाना चाह रहे है। साथ ही कह रहे है इस मामले में कोई धारा नहीं बन रही है। पूर्व प्रधान पर कारवाई करने के लिए कई दिन से युवती काकोरी कोतवाली के चक्कर लगा रही थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते रविवार को वह थाने में पहुंचकर दोबारा तहरीर दी और थाने के बाहर मंदिर प्रांगण  में खड़े पकरिया के पेड़ पर चढ़ गई। कारवाई की मांग को लेकर रेनू ने पेड़ से ही कूद कर जान देने धमकी देने लगी। रेनू का आरोप है कि पुलिस पूर्व प्रधान पर कारवाई करने की बजाय उसे थाने पर बैठलाती है। रेनू ने बताया कि पूर्व प्रधान पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। पेड़ पर चढ़ी युवती को नीचे उतरने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना से शहर के सारे अधिकारी हरकत में आ गये। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवती को कार्रवाई का आश्वासन देकर युवती को नीचे उतारा गया। पूर्व प्रधान रिजवान ने बताया कि गांव में एक जमीन पर विवाद है। जिसका विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। प्रधान का आरोप है कि युवती एक पक्ष की मदद में लगी है। जिसको लेकर विवाद है। इंस्पेक्टर विजय यादव ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। जिसको लेकर दोनों लोगों में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी। युवती दबाव बनाने के लिए पेड़ पर चढ़ गयी। युवती ने जो तहरीर दी है उसपर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती को समझा घर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button