
लखनऊ। पारा पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि वह एक शादीशुदा महिला को प्रेस प्रसंग के जाल में फंसाते हुए बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस सम्बंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार पारा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने 12 फरवरी को मुकदमा पंजीकृत कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उम्र करीब 27 वर्ष मोहल्ले के रहने वाले कुलदीप सिंह पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार सिंह उम्र करीब 22 वर्ष के साथ पूर्व से मेरी पत्नी से प्रेम प्रंसग था। शादी करने के उद्देश्य से कुलदीप उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सम्बंध में पारा इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला और युवक के बीच काफी पुराना प्रेम-प्रसंग है। अक्सर दोनों के बीच में फोन के माध्यम से बातचीत भी होती रही है। महिला एक बच्चा भी है जो तीन वर्ष का है। दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर चारबाग गये और चारबाग के बाद रायबरेली चले गये। जहां से वह आगरा के लिए निकल गये। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को बरामद किया और महिला को कोर्ट के समक्ष बयान कराकर उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की माने तो महिला ने युवक के खिलाफ ही बयान दर्ज कराया है। जिसके आधार पर युवक की गिरफ्तारी की गई।



