लखनऊ

इटौंजा में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार विशाल पुत्र कमलेश निवासी ग्राम बेलवा थाना इटौंजा गांव के ही रहने वाले छोटेलाल के घर पर शटरिंग का काम कर रहा था। जहां करंट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सरया अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं परिजनों ने विशाल की मौत पर संदेह जताते हुए कहाकि घटना के बाद मौके से अजीत एवं मोनू फरार हो गये। जिससे परिनजों को यह जानकारी नहीं मिल पायी की विशाल की मौत कैसे हुई। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button