अपराधलखनऊ

शादीशुदा महिला को भगाने के आरोप में युवक को जेल

लखनऊ। पारा पुलिस एक शादीशुदा 27 वर्षीय महिला के भगाने के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार पारा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने 12 फरवरी को मुकदमा पंजीकृत कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उम्र करीब 27 वर्ष जो कही चली गयी है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस ने महिला के सम्बंध में खोजबीन शुरू की तो पता चला कि महिला को कुलदीप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी जलालपुर थाना पारा के साथ आगरा चली गयी है। इस सम्बंध में पारा इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला और युवक के बीच में प्रेम-प्रसंग था। अक्सर दोनों के बीच में फोन के माध्यम से बातचीत भी होती थी। महिला एक बच्चा भी है जो तीन वर्ष का है। दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर चारबाग गये और चारबाग के बाद रायबरेली चले गये। जहां से वह आगरा के लिए निकल गये। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को बरामद किया और महिला को कोर्ट के समक्ष बयान कराकर उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं कुलदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button