लखनऊ

कार सवारों ने महिला से की छेड़छाड़, पति से मारपीट

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में कार सवार शोहदों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ किया। जब महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के पति को भी जमकर पीट दिया। इस सम्बंध में ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :-चिनहट में युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
ठाकुरगंज इलाके में कार सवारों ने सोमवार रात महिला से छेड़छाड़ की और विरोध पर मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक बीते सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ हुसैनाबाद से बालागंज स्थित अपने घर जा रही थी।

यह भी पढ़ें :-महानगर में शोहदे से परेशान छात्रा ने की पढ़ाई बंद!
मंजू टण्डन हॉस्पिटल के पास पीछे से आए ईको स्पोर्ट कार सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर सामने गाड़ी लगा दी। विरोध पर अश्लीलता शुरू कर दी। उसके पति के विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक तहरीर पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर कार नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :-बेखौफ चोरों ने ज्वेलर्स व कपड़े की दुकान से की लाखों की चोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button