लखनऊ

चिनहट में युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। चिनहट थाने में शोहदों के एक युवती के कपड़े फाड़ने और उसके साथ छेड़छाड़ किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चिनहट के कमता निवासी युवती ने मकान मालिक के बेटे और उसके दोस्त पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक, युवती घरों में काम करती है। उसका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला राहुल उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
शनिवार की रात राहुल ने उससे छेड़छाड़ की। उसका साथ मालिक का लड़का भी दे रहा है। विरोध किया तो राहुल और मकान मालिक के बेटे राज ने कमरे में खींचने की कोशिश की और कपड़े फाड़ दिए। युवती की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button