
लखनऊ। पुराना पारा थाने पास अनियंत्रित ट्रक पलटने से जोमेटो डिलीवरी मैन की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जोमैटो डिलीवरी मैन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध मंडी के पास अनियंत्रित ट्रक आरजे 14 जीजी 7185 अनियंत्रित होकर पलट गया। बगल से बाइक यूपी 32 एलके 0456 से गुजर रहे जोमेटो डिलीवरी मैन आयुष यादव निवासी दरोगा खेड़ा ट्रक की जद में आ गया और वह ट्रक के नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की माने तो ट्रक में ओवरलोड सरसों लगा हुआ था।



