अपराधलखनऊ

गोमतीनगर में मां-बेटे पर एसिड अटैक!

लखनऊ। लखनऊ में एसिड अैटक की सनसनी घटना प्रकाश में आयी है। दबंगों ने गोमतीनगर के विराम खण्ड में रहने वाली महिला के घर में घुसकर उस पर व उसके बेटे पर एसिड से हमला कर घायल कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
अनीता वर्मा (40) व बेटा विकास वर्मा (16) पर दो दबंगों ने बोतल में लाये एसिड उन पर फेंक दिया। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से झुलस गये। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

यह भी पढ़ें :-घंटाघर घूमने आयी महिला के साथ छेड़छाड़

आसपास के लोगों की मदद से महिला व उसके बेटे को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया। जहां स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। विकास वर्मा ने बताया कि दोनों व्यक्ति उसके घर का दरवाजा खटखटा रहे थे। जब उसकी मां ने दरवाजा खोला तो वह किसी को पूछ रहे थे। इसी बीच वह भी पीछे से आ गया। मौके का फायदा उठाकर दोनों व्यक्तियों ने उनपर बोतल में लाये हुए तेजाब फेेंक दिया और भाग निकले। सीसीटीवी में दोनों व्यक्तियों की बाइक से आने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें :-हजरतगंज में महिला ने रिक्शा चालक पर बरसाए थप्पड़

इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगायी गयी है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :-छात्र को दरोगा ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button