उत्तर प्रदेश

चार गैंगेस्टरों की 36 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही मामला बरेली जनपद में प्रकाश में आया। जहां बरेली पुलिस ने चार अपराधियों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई करते हुए करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क की है। पुलिस की माने तो गैंगेस्टर एक्ट में लगभग 36 करोड़ 14 लाख 95 हजार 788 रूपये कीमत की सम्पत्ति कुर्क/जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी अनुसार बरेली पुलिस ने अभियुक्त रमनदीप पुत्र गुरूचरन सिंह निवासी 16 ए, शाहदाना थाना बारादरी जनपद बरेली, प्रेमपाल पुत्र काशीराम निवासी ग्राम सकुटिया याकूबगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली, शिवचरन पुत्र काशीराम निवासी ग्राम सकुटिया याकूबगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली, नईम पुत्र मकसूद निवासी ग्राम मल्हपुर थाना भुता जनपद बरेली एवं उनके सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पत्ति कीमत करीब 36 करोड़ 14 लाख 95 हजार 788 रूपये को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्क/जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button