लखनऊ

हरे पेड़ों पर धड़ल्ले से चल रहा आरा 

निगोहां  (लखनऊ)। निगोहां इलाके में इन दिनों हरे पेंडो की कटान चरम पर है शनिवार को निगोहां के बेनीगंज में काटे जा रहें हरे महुआ के पेड़ कटान की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद मौके से ठेकेदार भाग निकला। ग्रामीणों की माने तो वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से लगातार हरे पेंडो पर आरा चल रहा है।
बता दें कि निगोहां इलाके में इन दिनों धड़ल्ले से हरे पेंडो की कटान हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से निगोहां गांव में भी पुराने विशालकाय हरे महुआ के करीब पंद्रह पेंड एक ठेकेदार  द्वारा काटे जा चुके है। ग्रामीणों ने बताया इन हरे पेड़ो की कटान की जानकारी पुलिस वन विभाग को भी रहती है।जब कोई ग्रामीण शिकायत जिम्मेदारों से करते है तो पुलिस वन विभाग यह कहकर पल्ला झाड़ लेते है कि पेड़ो का परमिट जारी हुआ इसलिए कटान को रोका नही जा सकता है।ग्रामीण कहते है आखिर हरे पेड़ो का परमिट किस मानक पर दे दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button