लखनऊ

दस हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। अमीनाबाद पुलिस ने दस हजार रूपये के इनामी बदमाश को लाटूस रोड कसाईबाड़ा चैराहा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ 14 नवम्बर को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया था कि आरोपी ने उसे नशे की दवा देकर उसके साथ गलत कार्य किया और उसकी एक वीडियो भी बना ली। जिसके कारण वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इस घटना में उसका एक दोस्त अमन भी शामिल था।
इस सम्बंध में अमीनाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना आरोपी शमशेर अली पुत्र सईदुल हक निवासी 97/54 कसाईबाड़ा थाना अमीनाबाद लखनऊ को लाटूस रोड कसाईबाड़ा चैराहे से पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button