लखनऊ

अलाया अपार्टमेंट हादसा : लगभग 40 घंटे तक चला एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन

लखनऊ। अलाया अपार्टमेंट गिरने के बाद शुरू हुआ रेस्वील ऑपरेशन लगभग 40 घंटे तक चला। आखिरी शव निकाले जाने के कुछ देर बाद ऑपरेशन बंद कर दिया गया। इसके बावजूद सुरक्षा के लिए पूरा मलबा हटाए जाने तक एसडीआरएफ की दो टुकड़ियां तैनात रहेंगी। एसडीआरएफ के 252 जवानों को मंगलवार शाम हादसे के तुरंत बाद भेजा गया था। इन जवानों ने सेना, एनडीआरएफ के साथ 14 लोगों को मौत के मुंह से निकाला। तीन महिलाओं की जान हादसे में नहीं बच सकी थी। गुरुवार शाम महिला का शव मिलने के बाद 8.30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम दे दिया गया। एनडीआएफ की टुकड़ी तो चली गई, लेकिन एसडीआरएफ मुस्तैद है। एसडीआरएफ सेनानायक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि दो-दो टीमों को रोटेशन पर फिलहाल रखा गया है। कुल 50 जवान अब भी मौके पर हैं।
इस सम्बंध में डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ हर खतरे को समझती है। अक्सर मलबा हटाने के दौरान भी जोखिम होता है। इसे ध्यान में रखते हुए 25-25 जवानों की टुकड़ियां मौके पर मौजूद हैं। नगर निगम मलबा हटा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button