अपराधलखनऊ

रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के भमरौली क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार युवक बुद्धेश्वर भपटामऊ का रहने वाला है। मृतक का नाम अभय गौतम पुत्र स्वर्गीय प्रदीप गौतम है। परिजनों का आरोप है कि पूर्व में मृतक अभय गौतम के पिता स्व. प्रदीप गौतम की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी। जिसमें आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अभय गौतम तीन बहनों में अकेला भाई था। एक बहन की शादी हो गई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button