लखनऊ

देवपुर पारा के आवंटियों के लिए लगेगा विशेष रजिस्ट्री कैम्प

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी देवपुर पारा योजना के आवंटियों के लिए विशेष रजिस्ट्री कैम्प लगाने जा रहा है। जिसमें योजना से सम्बंधित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहकर रजिस्ट्री के प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि देवपुर पारा योजना के कुछ आवंटियों ने अपने फ्लैटों का निबंधन समय से न होने के सम्बंध में अवगत कराया था। इसे ध्यान में रखते हुए आवंटियों की सहूलियत के लिए विशेष रजिस्ट्री कैम्प लगाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके तहत 14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हाॅल में कैम्प लगाया जाएगा, जिसमें आवंटी एक ही पटल पर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए अपने भवन की रजिस्ट्री निष्पादित करा सकेंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि जिन आवंटियों द्वारा अंतिम मूल्यांकन के पश्चात सम्पूर्ण धनराशि जमा करा दी गयी है, उनकी रजिस्ट्री तत्काल करायी जाएगी। साथ ही अन्य आवंटियों को रजिस्ट्री कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button