अपराधलखनऊ

प्रेमी ने की थी प्रेमिका के भाई की गला दबाकर हत्या

मलिहाबाद (लखनऊ)। कोतवाली मलिहाबादक्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरवा में संजीत शर्मा की गला दबाकर हत्या उसी की बहेन के प्रेम संबंध के बीच में रोड़ा बनने के कारण कर दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजीत का गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।।कोतवाली मलिहाबाद पुलिस ने का शुक्रवार को पुलिस करीब दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की इस दौरान पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने रामबाबू उर्फ रामू कश्यप के मोबाइल काल डिटेल के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो उसने संजीत की हत्या किए जाने की बात स्वीकार किया। मलिहाबाद के ग्राम पंचायत पुरवा निवासी संजीव शर्मा पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद शर्मा का शव संदिग्ध हालत में घर के भीतर मिला संजीव के कमरे से शराब की बोतलें मिली थी पड़ोसियों ने मकान का पिछला दरवाजा खुला देखकर सूचना मृतक संजीत के बहनोई हरिशंकर शर्मा निवासी नई बस्ती देवपुर पारा लखनऊ को दी जिन्होंने अपने साले की हत्या की आशंका जताकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद गांव के ही दर्जन-भर संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो जांच में पता चला कि गांव के ही रामबाबू उर्फ रामू कश्यप पुत्र रामनरेश कश्यप निवासी पुरवा का प्रेम प्रसंग मृतक संजीत शर्मा की बहन से पिछले 10 सालों से चल रहा था। रामू मृतक की बहन से शादी करना चाहता था। लेकिन भाई को बिरादरी के बाहर बहन की शादी मंजूर नहीं थी।जिसके कारण संजीत ने अपनी छोटी बहन की शादी अपनी बिरादरी के लड़के ग्राम थरी थाना माल से तय कर दी थी ।जल्द ही शादी की रस्में शुरू होने वाली थी। शादी की जानकारी मिलते ही रामू ने कई बार संजीत से बहन की अन्यत्र जगह शादी न करने की बात कही लेकिन संजीत बात नहीं माना और रामू से गाली-गलौज करता था। शुक्रवार को फिर से एक बार रामू संजीत से बात करने उसके घर पहुंचा जहां दोनों ने बैठकर शराब पी शादी की बात सुनते ही संजीत आगबबूला हो गया वह रामू से गाली-गलौज करने लगा जिससे आवेश में आकर रामू ने संजीत का गला दबाकर उसकी हत्या कर रात में ही फरार हो गया था।

Related Articles

Back to top button