धूमधाम से मनाया गया अहिंसा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

लखनऊ। अहिंसा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वालिंगटन चौराहे के पास ओसीआर बिल्डिंग विधायक निवास में किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या लोगों मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा। साथ ही सभी का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को केक खिलाकर अहिंसा दल को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मनजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अश्वनी जायसवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुशील शर्मा राष्ट्रीय सचिव, अनमोल वर्मा राष्ट्रीय सचिव, रविंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, महेंद्र सिंह संपादक जननायक एक्सप्रेस, हरि गुप्ता, आकाश राजपूत, पुलकित राजपूत, नंदलाल शर्मा, मंजीत राजपूत, पिंटू राजपूत, अंकित राजपूत, नरेश सोनी, रघुनंदन सिंह राजपूत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



